जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेंद्र बाजपेयी के निधन के बाद आज रविवार को जगदलपुर स्थित बस्तर जिला पत्रकार संघ भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम में, पत्रकारों ने स्व. राजेंद्र बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया. उपस्थित पत्रकारों ने उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की.

इस अवसर पर, संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि बस्तर की पत्रकारिता में स्व. राजेंद्र बाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय है. उन्होंने यह भी कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पत्रकार संघ बाजपेयी परिवार के साथ खड़ा है.
श्रद्धांजलि सभा में संघ के सचिव धर्मेंद्र महापात्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सीजी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष निरंजन दास, कोषाध्यक्ष सुब्बा राव, संयुक्त सचिव बादशाह खान और वरिष्ठ पत्रकार हेमंत कश्यप, गुप्तेश्वर सोनी, अनिल सामंत, संजीव पचौरी और सुनील मिश्रा समेत अनेक पत्रकार मौजूद थे.
सभा के अंत में, सचिव धर्मेंद्र महापात्र ने बताया कि स्व. राजेंद्र बाजपेयी की तेरहवीं और शांतिभोज का आयोजन आगामी 1 अक्टूबर को पत्रकार संघ भवन परिसर में किया जाएगा.