जगदलपुर (डेस्क) – एक दर्दनाक और भीषण हादसे में, परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि ट्रक महिला को काफी दूर तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद मृतका का शव सड़क पर बुरी तरह से क्षत-विक्षत हालत में मिला, जिसे देखकर वहाँ मौजूद लोग सहम गए. मृतका की पहचान कान्हा कुरुसपाल निवासी 26 वर्षीय संगीता कच्छ के रूप में हुई है. संगीता एरंडवाल गांव में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थीं और ड्यूटी से अपने घर लौट रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.