जगदलपुर (डेस्क) – शहर के धरमपुरा स्थित पीजी कॉलेज में चल रहे रजत जयंती महोत्सव के दौरान आज मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. कार्यक्रम के दौरान ही ऑडोटोरियम की फॉल्स सीलिंग अचानक गिर गई, जिससे एक छात्रा घायल हो गई. घायल छात्रा को तुरंत एमपीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

​इस घटना की जानकारी मिलते ही एनएसयूआई के पदाधिकारी और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित सिंह भी अस्पताल पहुंचे. अंकित सिंह ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बेवरेज अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी भी मौजूद थे.

​अंकित सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह घटना कॉलेज प्रशासन और शासन की लापरवाही को दर्शाती है. उन्होंने मांग की है कि घायल छात्रा के इलाज और क्षतिपूर्ति के लिए सरकार आर्थिक मदद करें. इसके साथ ही, उन्होंने ऑडिटोरियम के निर्माण और उसके रखरखाव में हुई लापरवाही की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हों.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed