जगदलपुर (डेस्क) – जिले के बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत मधोता 02 में लगातार बारिश के कारण खैरगुड़ा वार्ड क्रमांक 08 निवासी हेमबती मौर्य का कच्चा मकान मंगलवार की रात भर – भराकर गिर गया. गनीमत रही कि घटना के वक्त हेमबती, उनकी बेटी और बेटा घर के बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया. मकान गिरने से खाने – पीने का सारा सामान मलबे में दब गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

हेमबती मौर्य के परिवार के लिए यह घटना एक और बड़ा झटका है, क्योंकि एक दिन पहले सोमवार को ही उनके पति दामु राम मौर्य का निधन हो गया था. अब परिवार एक छोटे से कमरे में रहने को मजबूर है, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे नया मकान नहीं बना पा रहे हैं.

घटना के बाद ग्राम पंचायत मधोता 02 खैरगुड़ा वार्ड क्रमांक 08 की वार्ड पंच गोमती ठाकुर ने तुरंत हल्का पटवारी को इस मामले की जानकारी दी. वहीं उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. इसके साथ ही वार्ड पंच गोमती ठाकुर ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद के लिए तुरंत कार्रवाई करने और उन्हें राहत सामग्री तथा आर्थिक मदद प्रदान करने की भी मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed