जगदलपुर (डेस्क) जिले में बीती रात से हो रही लगातार बारिश के चलते जगदलपुर जिला मुख्यालय का दक्षिण बस्तर के जिलों से सम्पर्क टूट गया है. जिला मुख्यालय से दक्षिण बस्तर की तरफ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों में पानी भरने की वजह से इन मार्गों पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. इन मार्गों के अलावा जिले के अन्य ईलाकों में भी जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है.

यह वीडियो जगदलपुर से केशलूर की तरफ जाने वाले मार्ग का बताया जा रहा है..

मिल रही जानकारी के अनुसार बीती रात से हो रही लगातार बारिश की वजह से जगदलपुर से सुकमा जाने वाले एनएच 30 में स्थित झीरम गांव के पास बने पूल के ऊपर से बारिश का पानी बह रहा है. जिसकी वजह से यह मार्ग बाधित हो गया है. वहीं जगदलपुर से दंतेवाड़ा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में भी पानी भर गया है. बताया गया है कि जगदलपुर से दंतेवाड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग में स्थित बंजारिन घाट के पास सड़क में पानी भर गया है. इसी वजह से यहां भी आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. वहीं गीदम – बारसूर जाने वाले मुख्य मार्ग में भी बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति बन गई है. मुख्यमार्गों के बाधित होने की वजह से सड़कों के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई है. मार्ग बाधित होने की वजह से राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed