बस्तर- छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल इलाके बस्तर में शराब तस्कर सक्रिय हैं. लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं. एक ओर पुलिस जब्त शराब को नष्ट कर रही है. दूसरी ओर अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार भी कर रही है. और शराब जब्त कर रही है. शुक्रवार को दोनों ही कार्य बस्तर में किये गए हैं.

बस्तर एएसपी माहेश्वर नाग ने बताया कि लंबे समय से बस्तर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई कर जब्त किए गए शराब थाना में रखे हुए थे. जिसे आज ज़िले के बकावंड थाना क्षेत्र के राजनगर इलाके में जब्त शराब को नष्ट किया गया है. नष्ट शराब करीब 30 हजार लीटर से अधिक थी. जिसकी कीमत 1 करोड़ से अधिक आंकी गई है. वहीं अन्य बचे शराब को भी जल्द नष्ट करने की बात कही है. नष्टीकरण शराब में 4398 लीटर देशी व 26237 लीटर विदेशी शराब शामिल है. नष्टीकरण के दौरान बस्तर एसपी व आबकारी के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.

वहीं करपावंड़ थाना क्षेत्र में 2 अलग अलग मामलों में 350 लीटर अवैध शराब की जब्ती की है. जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 63 हजार रुपये आंकी गई है. और अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में 05 करपावंड थाना क्षेत्र और 2 उड़ीसा उमरकोट के निवासी हैं. सभी तस्करों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज की गई है. वहीं 1 महिंद्रा बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed