सुनील कश्यप, बस्तर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र चिंतलनार में नक्सली मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ C223 बटालियन ने देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव पर कमांडेंट रघुवंश व असिस्टेंट कमांडेंट के. रमेश कुमार के मार्गदर्शन में हर्षोल्लास के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारत सरकार के इस अभियान को लेकर C223 वाहिनी के जवान चिंतलनार के साथ-साथ आसपास के गांवों के घर-घर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही स्कूल, अस्पताल, बैंक आदि स्थानों में पहुंचकर भी तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चला रहे हैं। ताकि नक्सलगढ़ के ग्रामीणों में देश के प्रति प्रेम की भावना को बढ़ाई जा सके और तिरंगे के सम्मान के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया जा सके। भारत सरकार के इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए C223 वाहिनी द्वारा गांव-गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार की इस मुहिम को लेकर 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।