जगदलपुर (डेस्क) – अपने भाई को राखी बांधकर वापस घर लौट रही एक ग्रामीण महिला आज सोमवार की सुबह सड़क हादसे में घायल हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तत्काल ही घायल ग्रामीण महिला को बेहतर ईलाज के लिए मेकॉज में भर्ती कराया है.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के बाबू सेमरा में रहने वाली मेहतरीन भारती (45) अपने बेटे के साथ बाइक में सवार होकर अपने भाई को राखी बांधने आज सुबह परपा थाना क्षेत्र के नवागांव पलवा गई हुई थी. राखी बांधने के बाद उक्त महिला अपने बेटे के साथ वापस अपने घर जा रही थी. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई. बाइक अनियंत्रित होने की वजह से उक्त महिला बाइक से नीचे गिर गई. इस हादसे में महिला घायल हो गई. महिला के चेहरे पर गम्भीर चोट लगी थी. इसी बीच एक कॉलर ने इस घटना की सूचना डायल 112 को दे दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम कुछ ही देर में घटनास्थल में पहुंच गई. इसके बाद डायल 112 की टीम ने घायल महिला की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर बेहतर ईलाज के भर्ती कराया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *