ब्रेकिंग न्यूज़: अनुपमा टॉकीज के पास सूरज मार्केटिंग की दुकान में आग!

जगदलपुर. शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अनुपमा टॉकीज के पास स्थित प्रसिद्ध सूरज मार्केटिंग की दुकान में अचानक आग लग गई है. जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. खबर लिखे जाने तक घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम को तुरंत सूचित कर दिया गया है और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचने के लिए रास्ते में हैं. स्थानीय लोग और आसपास के दुकानदार बचाव कार्य में जुटे हुए हैं, जबकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles