जगदलपुर (डेस्क) – शहर को स्वच्छ बनाने के लिए महापौर संजय पाण्डे और नगर निगम के द्वारा बीते 7 दिनों से लगातार स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत महापौर अपनी नगर निगम की टीम के साथ रोजाना शहर के अलग – अलग जगहों में पहुंचकर शहरवासियों और व्यापारियों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक कर रहे है.

महापौर संजय पाण्डे अपनी टीम के साथ रोजाना शहर के अलग – अलग जगहों में पहुंचकर शहरवासियों और व्यापारियों को गीला और सूखा कचरा अलग करने, कचरा निर्धारित जगह पर फेंकने और प्लास्टिक उपयोग से बचने की अपील कर रहे है. वहीं उक्त कचरे को नगर निगम के कचरा गाड़ी में देने की भी अपील कर रहे है. महापौर अपनी टीम के साथ पिछले 7 दिनों से लगातार शहरवासियों और व्यापारियों से मिलकर उनसे निवेदन करते हुए यह भी बता रहे है कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नही, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है. इसके साथ ही महापौर स्वच्छता से सम्बंधित पाम्पलेट भी बांटते हुए डस्टबिन का सही उपयोग करने की भी जानकारी दे रहे है.