जगदलपुर (डेस्क) – पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी के द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में आज मंगलवार को शहर के आमागुड़ा चौक में एनएच 30 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया. इसके साथ ही कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा केंद्र सरकार केंद्रीय जॉच एजेंसियों के द्वारा अपने राजनैतिक फायदे के लिए इन एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. झूठे व मनगढ़ंत प्रकरण दर्ज कर कांग्रेस पार्टी के प्रभावशाली नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है. उन्हें बेवजह जेल में डालने का कार्य कर रही है. एक ओर भाजपा सरकार एक पेड़ माँ के नाम लगाने का दिखावा करती है तो वही दूसरी ओर रायगढ़ क्षेत्र के जंगलों को काट कर पर्यावरण व जंगलों को नुकसान पहुंचा रही है. ईडी, सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों को वरिष्ठ नेताओं के पीछे लगा दिया गया है. कांग्रेस पार्टी एक मजबूत व संघर्षवादी पार्टी है वह अन्याय के खिलाफ हमेशा लड़ती रहेगी और विपक्ष की आवाज को दबाने की हर कोशिशो का मुंहतोड़ व पुरजोर जवाब देगी.

ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा भूपेश बघेल के बेटे को गिरफ्तार करना भाजपा सरकार की सिर्फ बदले की भावना से लिप्त राजनीति को दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों की लूट के खिलाफ यह न्याय की हुंकार प्रदर्शन है. भाजपा सरकार द्वारा अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने की हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा. लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम के इस आयोजन से हम प्रदेश सरकार के नीतियों व कार्यशैलीयों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं. संविधान व प्रदेश विरोधी जो भी निर्णय सरकार लेगी हम उसका डटकर मुकाबला करेंगे.

इस दौरान मिथलेश स्वर्णकार, हरिसिंह, प्रभारी शकील रिजवी, फतेहसिंह परिहार, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, राजमन बेंजाम, चंदन कश्यप, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, प्रभारी महामंत्री जाहिद हुसैन, सुभाष गुलाटी, सुषमा सुता, उपाध्यक्ष सेमीयल नाथ, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश राय, बलराम यादव, संतोष सेठिया, लक्ष्मण कश्यप, जिशान कुरैशी, योगेश बैज, लेखन बघेल, महामंत्री निकेत झा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजवीन दास, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई, संदीप दास, अभिषेक डेविड, भंवर मौर्य, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, ग्रामीण अध्यक्ष नीलम कश्यप, विकलांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश ठाकुर, राष्ट्रीय प्रवक्त जावेद खान, अनवर खान, परमजीत जसवाल, गौरनाथ नाग, विक्रम सिंह डांगी, केदार ढेक, रविशंकर तिवारी, संकल्प दुबे, हनुमान द्विवेदी, रामशंकर राव, हेमू उपाध्यय, वेंकट राव, विनोद साहनी, मोइन कुरैशी, सहदेव नाग, संतोष यादव, महेंद्र महापात्र, अनुराग महतो, विक्रांत सिंह, पार्षद सुशीला बघेल, सूर्या पानी, अफरोज बेगम, गौतम पाणिग्रही, शुभम् यदु, परमजीत कौर, लोकेश चौधरी, जस्टिन भवानी, शहनाज बेगम, अपर्णा बाजपेई, एस नीला,ज्योति राव, ललिता राव, कमलेश पाठक, अंकित सिंह, लोकेश नंदा, नितिन, राजेंद्र पटवा, सलीम जाफर अली, माही श्रीवास्तव, उस्मान रजा, मोना पाढ़ी, हेमंत कश्यप, आदर्श नायक, खेमराज सेठिया, लक्षमण सिंह, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed