जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी)। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में आज गुरुवार की सुबह सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से कोंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलपोच्चा, नुलकातोंग और गोमपाड़ के इलाके में नक्सली कमांडर कोसा और मंगडू की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी की टीम को मौके पर के लिए रवाना किया गया था। डीआरजी के जवान इस अभियान के दौरान आज सुबह जैसे ही बंडा कन्हईगुड़ा पहुंचे। तभी अचानक रोड में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमला होते जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस मुठभेड़ में 4 – 5 नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। फिलहाल डीआरजी और सीआरपीएफ एक संयुक्त टीम के द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित बताए गए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जानकारी टीम के वापस लौटने के बाद दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed