सुकमा (डेस्क) – जिले में बीते शनिवार को शबरी नदी किनारे झाड़ फूंक करने के दौरान डूबी युवती को बचाने गए युवक माड़वी भीमा (बैगा) भी नदी में बह गया था, जिसका शव चार दिन की तलाश के बाद आज मंगलवार को रामाराम के पास बरामद किया गया है. यह मामला सुकमा जिले में व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ था.

माड़वी भीमा शनिवार को नदी में डूब गया था, जिसके बाद से उसकी तलाश लगातार की जा रही थी. पुलिस, नगर सैनिकों और गोताखोरों की टीम ने चौथे दिन भी खोज अभियान जारी रखा और अंततः उसका शव रामाराम इलाके में नदी किनारे मिला.

घटना के दिन बैगा के साथ एक युवती भी नदी में डूबी थी, यह घटना जिसका शव उसी दिन घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर मिल गया था. लेकिन माड़वी भीमा के शव का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था, जिससे परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी.

शव मिलने की पुष्टि के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच प्रक्रिया जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed