जगदलपुर। कलेक्टर दर नियमितीकरण की मांग को लेकर आज अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों ने बस्तर से रायपुर के लिए पदयात्रा शुरू किया है। इस पदयात्रा में बस्तर संभाग से लगभग 10 हज़ार कर्मचारी शामिल होंगे। जिनमें सभी वर्ग के लोग उपस्थित हैं। कर्मचारियों के संभागीय अध्यक्ष धनीराम टांडिया ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी किया है। चुनाव के पहले कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में नियमितीकरण करने की बात कही थी, और आज कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में 3 साल बीत गया लेकिन उन्होंने उनकी मांग को दरकिनार कर दिया। जिसके बाद बस्तर संभाग के सभी जिलों से लगभग 10 हजार की संख्या में कर्मचारी पदयात्रा कर राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब में पहुंचेंगे जिसके बाद वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास का घेराव भी करेंगे।
इधर बस्तर में स्वास्थ्य कर्मचारियों को एक साथ काम से निकालने के बाद संभाग के सभी संविदा कर्मचारी में डर भय की स्थिति देखने को मिल रही है। संविदा कर्मचारियों को कभी भी काम से बाहर निकाल दिया जाएगा। जिसके बाद वे बेरोजगार होकर सड़क पर आ जाते हैं।
साथ ही बस्तर में पारा गिरने से कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। ठंड की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद कर्मचारी अपनी मांग को लेकर बस्तर से रायपुर पदयात्रा कर रहे हैं। ठंड की वजह से उनको काफ़ी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।