जगदलपुर (डेस्क) – जिले में पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थों और उसकी तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने आज शनिवार को एक कार में बड़ी मात्रा में गांजे की तस्करी करते हुए एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. वहीं इस मामले में पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक एक नीले रंग की कार में बड़ी मात्रा में कुछ अवैध चीज लेकर ओड़िसा की ओर लोहंडीगुड़ा होते हुए कोंडागांव की तरफ जाने की फिराक में है. सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर लोहंडीगुड़ा टीआई रवि बैगा के नेतृत्व में पुलिस की एक का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस की टीम को तारागांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचकर संदिग्ध कार के आने का इंतजार करने लगी. इसी दौरान पुलिस की टीम को नीले रंग की एक संदिग्ध कार सीजी 05 एफ 0703 लोहंडीगुड़ा की तरफ आते हुए दिखी. जिसके बाद पुलिस ने कार को चेकिंग के लिए रोक लिया. इसके बाद पुलिस की टीम ने ड्राइवर से पूछताछ करते हुए कार की तलाशी ली. इस तलाशी में पुलिस की टीम ने कार में रखे दो प्लास्टिक के बोरी से लगभग 51 किलो से ज्यादा मात्रा में गांजा बरामद किया. जिसकी कीमत 2 लाख 57 हजार रुपए से अधिक बताई गई है. गांजा बरामद होते ही पुलिस ने कार में सवार युवक को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू की. कड़ी पूछताछ में आरोपी राजेश उर्फ राजेश्वर यादव (24) निवासी तीकिरपाल बेकोपारा थाना पुसपाल जिला सुकमा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यह गांजा कोंडागांव लेकर जाने की फिराक में था. वहीं अगर सूत्रों की माने तो यह तस्कर उक्त गांजे को कोंडागांव में किसी अन्य को सौंपने की तैयारी में था. जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के कार को भी जप्त कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed