जगदलपुर (डेस्क) – गृह मंत्रालय भारत सरकार के महानिदेशालय केंद्रीय पुलिस बल के वृक्षारोपण अभियान 2025 के तहत 241 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, रोटरी क्लब जगदलपुर एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर एक पेड़ वीर जवानों के नाम एवं एक पेड़ मां के नाम को प्रेरित करते हुए 241 बस्तरिया बटालियन मुख्यालय सेड़वा में और वाहिनी मुख्यालय के आस पास के इलाकों में 450 पेड़ पौधों का रोपण किया गया.

एक पेड़ वीर जवानों के नाम एवं एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन के अधिकारियों अधीनस्थ अधिकारियों जवानों और उनके परिवारों के साथ स्थानीय नागरिकों तथा रोटरी क्लब के जगदलपुर के द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को निभाने का प्रण लिया गया.

वृक्षारोपण के अवसर पर कमांडेड 241 बटालियन हरविंदर सिंह के द्वारा सभी सभी अधिकारियों और अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए पर्यावरण के प्रति प्रेम की भावना को जागृति किया गया, साथ ही पर्यावरण, वृक्षारोपण एवं प्राकृति संरक्षण के महत्व को बताया, वृक्षारोपण कर अपने भविष को सुरक्षित करने और आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की बात कही. इसके साथ ही बताया कि पेड़ पौधे जीवित रहने के लिए कई जरूरी लाभ प्रदान करते है जिनमें स्वच्छ हवा साफ पानी और छाया शामिल हैं. साथ ही वृक्ष हमे आशा अंतर्दृष्टि और दृढ़ रहने का साहस एवं बिना किसी स्वार्थ के शीतल रहने की सीख देते हैं.

एक पेड़ वीर जवानों के नाम और एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण के अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी संजय कुमार, उप कमांडेड निरंजन कुमार निराला, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश कुमार, सहायक कमांडेड प्रमोद कुमार सिंह सहित रोटरी क्लब के सदस्य, जवानों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed