जगदलपुर। बीते दिन राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश महिला कांग्रेस की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के 27 जिलों के सभी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शामिल हुए। इस बैठक में जगदलपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमल झज्ज भी शामिल हुई। इसके साथ ही इस बैठक में कमल झज्ज ने अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार भी किया।

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के आदेशानुसार और जगदलपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल झज्ज के नेतृत्व में रेखा सिंह को जगदलपुर शहर महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि रेखा सिंह को इससे पहले भी शहर महिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई थी। लेकिन किसी कारणवश रेखा ने कुछ समय के लिए उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। पर अब एक बार फिर से पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें फिर से इस पद की जिम्मेदारी दी है। वहीं अंजुम कुरैशी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि, कांग्रेस पार्टी के लिए संतोषजनक कार्य नही करने पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के संज्ञान पर जगदलपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल झज्ज ने शहर महिला कांग्रेस में पूर्व में उपाध्यक्ष के पद में पदस्थ माही श्रीवास्तव को उनके पद से हटा दिया है। जगदलपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमल झज्ज ने बताया कि शहर के बाद जिले के दो नए ब्लॉकों में भी नई अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि नानगुर से लख्मी बघेल और जगदलपुर उत्तर से सुनीता दास को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नवनियुक्त सदस्यों को बस्तर सांसद दीपक बैज, जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष (शहर) राजीव शर्मा, महापौर सफिरा साहू ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनको शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed