जगदलपुर (डेस्क) – शहर में आज मंगलवार की शाम पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही एक दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है. हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में स्थित कन्हैया बीकानेर होटल के पास आज शाम दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बीच ही युवक ने अपने ही दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में युवक को हल्की चोट लगी है. हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. सूत्रों की अगर माने तो दोनों दोस्तों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था. घटना के बाद प्रार्थी ने इस मामले को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराया है. वहीं कोतवाली टीआई ने इस मामले की पुष्टि करते हुए आरोपी को जल्द ही पकड़ लेने की बात कही है.