जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर जिले में अवैध कब्जाधारी व घुसपैठिये सक्रिय हैं. जिन पर आज एक बड़ी कार्रवाई हुई है. जगदलपुर शहर के अघनपुर और धरमपुरा इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां विस्थापित परिवारों के लिए बनाए गए मकानों पर बाहरी लोगों ने अवैध रूप से कब्जा जमा लिया था. प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तो कार्रवाई करते हुए 22 परिवारों की पहचान की गई. जिन्होंने खुद को विस्थापित बताकर मकानों पर कब्जा कर लिया था. हैरानी की बात यह है कि इनमें से कुछ कब्जाधारी रायपुर और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से ताल्लुक रखते हैं. जांच में जब इनसे दस्तावेज मांगे गए तो कोई भी व्यक्ति वैध कागजात पेश नहीं किये. कई महीनों से यह परिवार इन इलाकों में रह रहे थे. और अब प्रशासन ने सभी को घर से बाहर कर दिया है. फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच और तेज कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इतनी बड़ी संख्या में बाहरी लोग विस्थापितों की सूची में कैसे शामिल हो गए.

जगदलपुर तहसीलदार रूपेश मरकाम ने बताया कि पहले इनकी पहचान करके 3 महीने पहले मकान खाली खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था. लेकिन उन्होंने मकान खाली नहीं किया. और न ही कोई वैध दस्तावेज दिखाए. जिसके बाद उनके ऊपर कार्रवाई की गई. इनमें अधिकतर परिवार जगदलपुर शहर के आसपास के है. इनमें 1 दिल्ली व रायपुर शहर से ताल्लुख रखते हैं.