सुनील कश्यप, जगदलपुर। जिला मुख्यालय जगदलपुर से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित पंडरीपानी में आज सुबह अचानक एक मोटरसाइकिल चालक के ऊपर जान का खतरा बन गया था। जिसके बाद अचानक खतरे को देख मोटरसाइकिल सवार युवक ने मोटरसाइकिल को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और खतरा टल गया।

दरअसल हुआ यूं कि 1 दिन पहले मारेगा से मोटरसाइकिल रिपेयर करवाने के लिए पंडरीपानी के गैरेज में लाया गया था। इसके बाद आज सुबह पंडरीपानी के मैकेनिक (गोलू) मोटरसाइकिल की टेस्टिंग के लिए डीमरापाल की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान उन्होंने मोटरसाइकिल में अचानक एक नाग सांप को देखा जिसके बाद आनन-फानन में उन्होंने मोटरसाइकिल को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। सांप देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ मोटरसाइकिल के पास जमा हो गई और धीरे-धीरे सांप के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। जब लोगों ने सांप को बाहर निकालने में सफलता हासिल नहीं की। तो उन्होंने इसकी सूचना 112 की टीम को दिया। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तौर पर कड़ी मशक्कत करते हुए पंडरीपानी के जांबाज युवको मुकेश, डिगेश, शुभम, दीपक व बेनु की मदद से सांप को बाहर निकाला गया। और सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

इधर मोटरसाइकिल मैकेनिक (गोलू) ने बताया कि जैसे ही उन्होंने मोटरसाइकिल में सांप को देखा तो उनकी हालत खराब हो गई थी यदि कुछ देर और हो जाती और वह सांप को नहीं देख पाते तो निश्चित तौर पर उनकी जान को खतरा बने रहता। साथ ही उन्होंने आसपास के युवकों और 112 की टीम को धन्यवाद भी किया क्योंकि उन्होंने सही समय में उनकी मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed