जगदलपुर (डेस्क) – सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त बस्तर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का आयोजन बस्तर कलेक्टर हरीश एस. के अध्यक्षता में शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तोकापाल , मुख्य कार्यपालन अधिकारी दरभा,तहसीलदार दरभा सहित समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम टीबी मुक्त बस्तर , टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ के टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत निक्षय मित्र रेडक्रास सोसायटी जिला बस्तर द्वारा 19 टीबी मरीजों को प्रदायिक अतिरिक्त पोषण आहार वितरण किया गया.

टीबी मुक्त बस्तर कार्यक्रम के दौरान सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. रक्त दान शिविर के आयोजन में सीआरपीएफ दरभा के जवानों ने पहुंच कर रक्त दान किया और अन्य लोगों को भी रक्त दान करने के प्रति जागरूक किया. रक्त दान शिविर में सीआरपीएफ के जवानों सहित 11 लोगों ने रक्त दान किया.

सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा में आयोजित टीबी मुक्त बस्तर व रक्त दान शिविर के आयोजन में बस्तर कलेक्टर हरीश एस. के द्वारा सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

टीबी मुक्त बस्तर एवं रक्त दान शिविर के आयोजन में दरभा पहुंचे बस्तर कलेक्टर हरीश एस. के द्वारा दरभा विकास खंड के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया ,जिसमें सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा के ओपीडी, लैब, सहित जनपद पंचायत दरभा के कार्यालय का निरीक्षण किया गया , निरीक्षण के दौरान सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा एवं जनपद पंचायत दरभा कार्यालय के समीप के पुराने भवन जो कि जर्जर अवस्था में है उन्हें डिस्मेंटल कर नया स्वीकृत कराने की निर्देश दिए.

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर बस्तर हरीश एस., अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तोकापाल, मुख्यकार्यपालन अधिकारी दरभा वीरेंद्र कुमार बहादुर, तहसीलदार दरभा एस ध्रुव थाना प्रभारी चाणक्य नाग, बीएमओ दरभा खंड शिक्षा अधिकारी दरभा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारी की उपस्थिति रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed