PM chairs a first Union Cabinet meeting, in New Delhi on June 10, 2024.

जगदलपुर (डेस्क) – केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर 03 और 04 अक्टूबर, 2025 को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं. गृह मंत्रालय द्वारा जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह रायपुर और जगदलपुर (बस्तर) में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. उनका यह दौरा सुरक्षा और सहकारिता के दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है.

दौरे के मुख्य बिंदु –

​03 अक्टूबर को रायपुर आगमन : केंद्रीय गृह मंत्री शाम 17:45 बजे चंडीगढ़ से BSF विमान द्वारा प्रस्थान कर रात 20:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

​वे रात्रि विश्राम के लिए होटल मेफेयर, रायपुर में रुकेंगे.

​04 अक्टूबर को जगदलपुर (बस्तर) का दौरा :

​सुबह 11:20 बजे रायपुर से BSF विमान द्वारा जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.

​12:15 बजे वे सीधे माँ दंतेश्वरी मंदिर, जगदलपुर पहुंचेंगे और दर्शन एवं पूजा करेंगे.

​दोपहर 12:35 बजे से 13:20 बजे तक जगदलपुर के सिरहासार भवन में एक महत्वपूर्ण ‘मुरिया दरबार कार्यक्रम’ में शामिल होंगे.

​इसके बाद, वे लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और एक मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जिसके लिए समय 13:25 बजे से 14:30 बजे तक आरक्षित है.

​यह दौरा छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर चुका है, विशेष रूप से बस्तर (जगदलपुर) में उनके कार्यक्रम को क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और विकास एजेंडा के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed