बस्तर – किरंदुल- कोत्तावलसा के के. रेल मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन हुआ है. भूस्खलन होने से इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द हो गई है. यह लैंड स्लाइड कोरापुट के पास मल्लिगुड़ा- जरति रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है.
रेलवे विभाग के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. संदीप ने बताया कि इलाके के भारी बारिश के चलते यह हादसा मल्लिगुड़ा व जरति के बीच हुआ है. भूस्खलन होने से इस रूट पर चलने वाली ट्रेने बाधित हुई है. मालगाड़ियों के अलावा यात्री ट्रेनें भी बाधित हुई है. खासकर किरंदुल- विशाखापट्टनम नाईट एक्सप्रेस और जगदलपुर- भुवनेश्वर हिराखंड एक्सप्रेस बाधित हुई है. लैंड स्लाइड की जानकारी मिलने के बाद रेल लाइन को दुरुस्त करने के लिए रेवले विभाग के कर्मचारी जुट गए है.

आपको बता दें कि साल 2024 में भी बारी बारिश के कारण इसी इलाके में भूस्खलन हुआ था. और करीब 15 दिनों तक इस रूट पर आवाजाही बाधित रही. जिससे रेलवे विभाग को काफी नुकसान हुआ है. इस भूस्खलन से भी रेलवे विभाग को लौह अयस्क परिवहन में भारी नुकसान होने की संभावना है. वहीं यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि बस्तर से प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में इलाज के लिए मरीज विशाखापट्टनम का रुख करते हैं.