जगदलपुर (डेस्क) – एंटी नक्सल ऑपेरशन पर निकले जवानों को आज बुधवार को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबल के जवानों ने माओवादियों के साथ हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 26 से ज्यादा माओवादियों को मार गिराया है. वहीं इस ऑपेरशन में 1 जवान घायल और 1 जवान शहीद हो गया है. जिसकी पुष्टि छत्तीसगढ़ राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने की है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले ओरछा थाना क्षेत्र में स्थित अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबल को माओवादी संगठन के बड़े लीडरों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद संभाग के 4 जिलों नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और बीजापुर से डीआरजी की एक संयुक्त टीम को मौके पर सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था. सर्चिंग के दौरान ही जवानों का माओवादियों के साथ आमना सामना हो गया. यहां माओवादियों ने जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्यवाही की. दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग होती रही. इस फायरिंग में जवानों ने 26 से ज्यादा माओवादियों को मार गिराया है. वहीं इस एंटी नक्सल ऑपेरशन के दौरान 1 जवान घायल हो गया है. इसके साथ ही 1 जवान वीरगति को प्राप्त हो गया है. घटनास्थल में अभी भी जवानों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *