जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चितापुर में आज शनिवार को चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने सोनादेई माता मंदिर में पूजा – अर्चना कर क्षेत्र की सुख – समृद्धि और जनकल्याण की कामना की. इसी अवसर पर चित्रकोट विधायक ने जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत 297.18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले स्टॉप डैम का भूमि पूजन किया.
बताया गया कि यह डैम क्षेत्र में जल संरक्षण, सिंचाई सुविधा और कृषि विकास के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है. जिससे ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा. इस अवसर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल के साथ जनपद अध्यक्ष मानकदेई कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, रीतेश दास जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रैतुराम बघेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष अन्तराम कश्यप, पूर्व मण्डल अध्यक्ष फुलसिह सेठिया, महादेव नाग, दयमती नाग, समदू कश्यप, दुर्गावती नाग, महादेव कवासी, मेघनाथ कश्यप, दुर्जन सिंह कश्यप, बलीराम मांझी, विघनेसश्वर बाकडे़, नारायण कुरानी, श्रीमती गीता बघेल, नकुल ठाकुर, पीलुराम, सुखरू और ग्राम पंचायत के पंचगण, जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे.