सुनील कश्यप,जगदलपुर। बस्तर के डोंगरीगुडा में CSR मद से मिले 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने और भाजपा द्वारा लगाये गए ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य पर आरोप के बाद NMDC ने प्रेस नोट जारी कर स्वीकृति राशि का स्पष्टीकरण दिया है।
NMDC ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी दिया है कि तोकापाल के डोंगरीगुडा में एक लौह अयस्क स्टॉक पाइल का निर्माण किया गया है। कंपनी को डोंगरीगुडा ग्राम पंचायत में विशेष रूप से लौह अयस्क पाइल के लिए 3.15 हेक्टेयर भूमि का आबंटन किया गया है। जिसके लिए NMDC ने 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति 2021 में दी है।
वहीं स्लरी पाइप लाइन परियोजना के अंतर्गत बचेली से नगरनार तक आने वाले सभी गाँव को विकास के लिए समान राशि स्वीकृति की गई है। तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए NMDC ने स्पष्ट किया है कि दोनों अलग अलग परियोजनाएं हैं। स्लरी पाइप लाइन के बीच आने वाले 61 ग्राम पंचायतों को 30-30 लाख रुपये देने की बात कही है।