जगदलपुर (डेस्क) – सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच आज सोमवार को हुए मुठभेड़ में 25 लाख रुपए ईनामी एक महिला नक्सली मारी गई है. जवानों ने मारी गई महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर ईलाके में स्थित ग्राम नेलगोड़ा, एकेलि और बेलनार के क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी की एक टीम को रवाना किया गया था. मौके पर पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद नक्सलियों ने जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. नक्सलियों की तरफ से फायरिंग होता देख जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया. मोर्चा संभालते ही जवानों ने जवाबी कार्यवाही की. इस जवाबी कार्यवाही में जवानों ने 1 महिला नक्सली को मार गिराया. जवानों ने मृत महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि जवानों और नक्सलियों के बीच अभी भी फायरिंग चल रही है. वहीं मारी गई महिला नक्सली की पहचान 25 लाख रुपए ईनामी रेणुका उर्फ बानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के रूप में हुई है. मारी गई महिला नक्सली नक्सलियों के DKSZCM की प्रेस टीम प्रभारी बताई गई है. जवानों ने घटनास्थल से 1 इंसास रायफल सहित गोला बारूद और नक्सलियों का अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed