कांकेर (डेस्क) – एंटी नक्सल ऑपेरशन पर निकले सुरक्षाबल के जवानों को आज गुरुवार बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबल के जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सुरक्षाबल को कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमा क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम को मौके पर के लिए रवाना किया गया था. सुरक्षाबल के जवान जैसे ही मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया. इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्यवाही की. इस मुठभेड़ में जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया. सूत्रों की माने तो जवानों और नक्सलियों के बीच अभी भी रुक रुक कर फायरिंग जारी है. वहीं जवानों ने इस मुठभेड़ में मारे गए सभी 4 नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है. इसके साथ ही जवानों ने मौके पर से नक्सलियों का ऑटोमैटिक हथियार सहित अन्य सामान भी बरामद किया है. फिलहाल जवानों के द्वारा घटनास्थल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed