जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में आज गुरुवार को सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में जवानों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं इस घटना में एक जवान शहीद हो गया है.
मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमा में स्थित गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षाबल की एक संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपेरशन पर निकली हुई थी. इसी दौरान आज सुबह करीबन 7 बजे पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्यवाही की. जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चली. इस मुठभेड़ में जवानों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया है. घटनास्थल से जवानों ने मारे गए सभी 18 नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है. जवानों ने मौके पर से नक्सलियों का भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. वहीं इस मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है. सूत्रों की अगर माने तो जवानों और नक्सलियों के बीच अभी लगातार रुक रुक कर फायरिंग चल रही है. बताया गया है कि जवानों के द्वारा अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.