जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सरहदी राज्य तेलांगना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। तेलांगना राज्य के कोथागुडम थाना क्षेत्र के दंडकारण्य से सटे चारला के जंगलों में जवानों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक माओवादी को ढेंर कर दिया है। इस मामले की पुष्टि कोथागुडम एसपी सुनील दत्त ने की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चारला के जंगलों में माओवादियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवानों को मौके पर के लिए रवाना किया गया था। मौके पर पहुंचने के बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी करना शुरू ही किया था कि अचानक माओवादियों की नजर जवानों पर पड़ गई। इसके बाद माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा सम्भालते जवाबी हमला किया। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया। जवानों को भारी पड़ता देख अन्य माओवादी घने जंगलों का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए।