दंतेवाड़ा। जिले में नक्सलियों ने आज सुबह एक सिविलियन की गाड़ी पर IED ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट में गाड़ी में सवार 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल ही गये हैं।
दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि आज सुबह करीबन 7:35 बजे एक बोलेरो वाहन में सवार 2 लोग नारायणपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने मालेवाही थाना क्षेत्र के घोटिया में आईईडी ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट होते ही बोलेरो में सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद जवानों ने तत्काल ही घायलों को बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।