सुनील कश्यप, जगदलपुर- बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुकमा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. टेकलगुड़ा आईईडी विस्फोट में शामिल 6 माओवादियों को सुकमा पुलिस में गिरफ्तार किया है. इस आईईडी विस्फोट घटना में कोबरा बटालियन के 2 जवान शहीद हो गए थे.

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि 23 जून को जगरगुंडा थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ा में माओवादियों ने आईईडी विस्फोट किया था. जिसमे 2 जवान शहीद हो गए थे. इस घटना में शामिल माओवादियों के मौजूदगी की सूचना मुखबिर से मिली. सूचना मिलते ही 25 जून को जिला बल व 201 कोबरा बटालियन की संयुक्त पार्टी को सर्चिंग के लिए तिम्मापुरम व टेकलगुड़ा के मध्य जंगल में रवाना किया गया था. पहाड़ी जंगल मे ग्रामीण वेशभूषा में कुछ ग्रामीण हांथो में थैला लिए पुलिस पार्टी को देखकर छुपने लगे. जिन्हें जवानों ने घेराबंदी करके 6 संदिग्धों को धर दबोचा. जिसके बाद उनकी तलाशी लेने पर विस्फोटक सामग्री बरामद हुआ. कड़ी पूछताछ में संदिग्धों ने नक्सल संगठन में मिलिशिया के पद पर कार्य करने की बात स्वीकार की. और बताया कि 23 जून को आईईडी विस्फोट करके ट्रक को उड़ाने की करने की घटना में वे शामिल थे. साथ ही आईईडी विस्फोट में अन्य माओवादियों के शामिल होने का खुलासा भी गिरफ्तार माओवादियों ने किया है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की बात पुलिस ने कही है. गिरफ्तार माओवादी तामू भीमा, कोरसा दीपक, भुने कुंजाम, कोरसा आयतु, वेट्टी पांडु, कोरसा राजू सभी थाना जगरगुंडा क्षेत्र के अलग अलग गांव के निवासी हैं. जिनके खिलाफ थाना जगरगुंडा में धारा 302, 307, 147, 148, 159 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है.

गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे से बरामद विस्फोटक

1- तामू भीमा से 225 मीटर इलेक्ट्रीक वायर, 01 नग बैटरी 01 नग स्वीच

2- कोरसा दीपक से कब्जे से 02 नग डेटोनेटर, 03 नग पेंसिल सेल, नक्सल साहित्य,

3- भूनेश कुंजाम के कब्जे से 02 नग जिलेटिन रॉड, 02 नग डेटोनेटर, 03 नग पेंसिल सेल,

4- कोरसा आयतू के कब्जे से 3 नग डेटोनेटर, 2 नग जिलेटिन रॉड, 4 नग पंेसिल सेल,

5- वेट्टी पाण्डू के कब्बे से 01 नग हंसिया, 02 नग डेटोनेटर 02 नग जिलेटिन रॉड, 03 नग पेंसिल सेल, नक्सल साहित्य

6- कोरसा राजू के कब्जे से 01 नग तेज धारदार रॉड, 02 नग डेटोनेटर, 02 नग जिलेटिन रॉड, 02 नग पेंसिल सेल बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed