नवीन कश्यप, सुकमा- संभाग के सुकमा जिले में नक्सली मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है. पुलिस के समक्ष 1 ईनामी सहित 06 माओवादियों ने सरेंडर किया है. सुकमा जिले के लिए 2025 काफी कारगर साबित रहा है. इन माओवादियों में सेंट्रल कमेटी मेम्बर (सीसीएम) की सुरक्षा में तैनात माओवादी भी शामिल है.
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जिले में लगातार नक्सल उन्नमूलन अभियान चलाया जा रहा है. और नियद नेल्ला नार योजना के तहत अंदुरुनी इलाके में विकास कार्य किये जा रहे हैं. जिससे प्रभावित होकर आज 1 ईनामी सहित 06 सक्रिय माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में CRPF के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने समक्ष सरेंडर किया है. सरेंडर माओवादी पुलिस पार्टी की रेकी करने, स्पाइक लगाने, आईईडी बम लगाने, नक्सली बैनर पोस्टर लगाने जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहे हैं. सभी माओवादियों को जल्द प्रोत्साहन राशि व अन्य पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही है.
सरेंडर किये माओवादी..
01- कुंजाम मासा पिता स्व. लखमा (उत्तर बस्तर माड़ डिवीजन सीसीएम कोसा दादा का गार्ड, ईनामी 02 लाख) निवासी सुरपनगुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0)
02- कुंजाम जोगा पिता सोमड़ा (मोरपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी मोरपल्ली जोन्नापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा.
03- बोड़के हुर्रा पिता स्व.पेंटा उर्फ मंगडू (मोरपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 34 वर्ष जाति दोरला निवासी मोरपल्ली पटेलपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा.
04- मड़कम हिड़मा पिता नंदा (मोरपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 28 वर्ष जाति दोरला निवासी मोरपल्ली बर्रेपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा.
05- वंजाम कोसा पिता हुंगा (मोरपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी मोरपल्ली बर्रेपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा.
06- माड़वी जोगा पिता नंदा (मोरपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी मोरपल्ली थाना चिंतलनार जिला सुकमा (छ0ग0)