जगदलपुर (डेस्क) – राज्य निर्वाचन आयोग ने आज सोमवार की शाम से प्रदेश में आचार संहिता लागू होने की घोषणा कर दी है. आचार संहिता लागू होने की घोषणा के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का भी एलान कर दिया है.

राजधानी रायपुर में आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. प्रदेश में एक ही चरण में 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव होंगे. इसके बाद नगरीय निकाय चुनाव की मतों की गिनती 15 फरवरी होंगे. वही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में सम्पन्न होंगे. प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को होंगे. प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने स्कूली छात्रों के बोर्ड परीक्षा से पहले चुनाव सम्पन्न होने की जानकारी दी है.
बता दें कि, नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से होंगे. वहीं पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे. नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बीते 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है.