जगदलपुर (सोमारू नाग)– बस्तर जिले के दरभा विकास खंड में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन बीते कल मंगलवार को ग्राम पंचायत चिड़पाल में किया गया. जहां दरभा ब्लॉक के बाल विकास विभाग दरभा अंतर्गत आने वाले 30 जोड़े नव दंपतियों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया. और मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह के आयोजन में प्रत्येक नव दंपति जोड़े को 33 हजार रुपए का चेक कन्यादान के रूप में प्रदान किया गया.

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग़रीब और ज़रूरत मंद परिवार के बेटियों को सशक्त और सम्मानित जीवन मिल रही है. मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के द्वारा नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया एवं साथ ही साथ उज्जवल भविष्य की कामना की गई.
इस मौके पर विधायक चित्रकोट विनायक गोयल कहा ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक समरसता और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना प्रदेश के गरीब परिवारों के बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है. जिससे नव दंपतियों को जीवन भर का सहयोग और सम्मान मिल रहा है. मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह में शामिल जोड़ों के परिवारों में खुशी का माहौल दिखा.
इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, मण्डल अध्यक्ष देवीप्रसाद वेंजाम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष लच्छिन यादव, जनपद उपाध्यक्ष दरभा अनंत कश्यप, सीता नाग, सामदेव नाग, संतोष बघेल, दुर्जन सिंह कश्यप, पीलू राम कश्यप, गागरा राम नाग, सहित बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.