जगदलपुर– पंजाब सनातन धर्म सभा के द्वारा बीते सोमवार को धरमपुरा रोड में स्थित लागू वाटिका में पूरे समाज के सदस्यो के साथ, जिसमें बड़े बुजुर्ग, युवा, महिलाओ, एवं बच्चो के लिए एक दिवसीय खेल कूद का कार्यक्रम रखा गया. जिसमें आज के समय के बच्चे अपने माता पिता और उनके वरिष्ठजनों के द्वारा अपने समय मे खेले गये खेल अपने मित्रों,भाई बहनों के साथ खेला करते थे, जब मोबाइल का अविष्कार नही हुआ था, वो खेलो का आयोजन करने का प्रयास पंजाब सनातन धर्म सभा परिवार ने किया जिन खेलों से अभी की पीढ़ी अनभिज्ञ थी.

जिसमे पतंगबाजी, रस्सा-खिच्, रुमाल झपट्टा, गिल्ली डंडा, खो खो, घोड़ा लगाम छाई जिसे और पिट्ठूल , इसकी टोपी उसके सर, रस्सी कूद, चम्मच दौड़, चक्का दौड़ जैसे खेलों का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया,इन खेलों में सभी उम्र के लोगों ने सम्मिलित होकर खेलों का भरपूर आनंद लिया.

इन सभी पुराने खेलो को खिलाने का मकसद ये रहा कि अभी के समय मे मोबाइल से बच्चो को दूर करते हुए इन खेलो को बढ़ावा देना और आजकल के बच्चो को इन अनभिज्ञ खेलो से उनके शारीरिक और मानसिक विकास होना ये बताना एक मात्र उद्देश्य था, इसी बहाने आज की जनरेशन अपने परिवार एवं समाज के बिच की दूरियों को कम कर सके इस उद्देश्य के साथ इन खेलों का आयोजन किया गया,इसके उपरांत पंजाबी रीति रिवाज से लोहड़ी दहन कर पूजा अर्चना की गई.

इस खेल कूद और मकर संक्रांति लोहड़ी के उपलक्ष में समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे, पंजाब सनातन धर्म के अध्यक्ष नवरत्न जलोटा महिला अध्यक्ष रेखा कुमार महासचिव विवेक कपूर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आगे भी ऐसे आयोजन समाज के लिए किए जाते रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed