गनपत भारद्वाज, जगदलपुर- बस्तर जिले के दरभा विकासखंड के कोलेंग मार्ग में आज सुबह 11 बजे अचानक एक टिप्पर में आग लग गई. और आग ने डीजल टैंक को भी अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार कोलेंग के कांदानार में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. इस निर्माण कार्य मे टिप्पर वाहन से निर्माण सामग्री पहुंचाया जा रहा था. कोलेंग से करीब 4 किलोमीटर पहले अचानक टिप्पर का पिछला टायर फट गया. टायर फटने से आग लग गया. जिसके बाद ड्राइवर ने आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन आग की लपटें बढ़ती गई. और टायर के नजदीक स्थित डीजल टैंक को भी बेकाबू आग ने अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण आग और भड़क गई. और पूरे टिप्पर वाहन को देखते ही देखते नष्ट कर दिया. अंदरूनी क्षेत्र होने के कारण मोबाइल से सूचना भी पुलिस को देने में वाहन चालक असमर्थ रहा. दरभा थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम मौके पर पहुंच चुकी है. और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. टिप्पर वाहन में रेती भरा हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed