दरभा (सोमारू नाग). आदिवासी युवा छात्र संगठन जिला बस्तर के द्वारा दरभा ब्लॉक के विभिन्न छात्रावासों में 12 जनवरी को कैरियर गाइडेंस और महिला शिक्षा हेतु सेमिनार का आयोजन किया. इस सेमीनार का आयोजन आदिवासी युवा छात्र संगठन जिला बस्तर के तत्वाधान में आयोजित किया गया और छात्राओं को कैरियर हेतु अनेक गाईड लाइन की जानकारी दी. यह सेमीनार आदिवासी युवा छात्र संगठन जिला बस्तर के द्वारा ‘एक कदम शिक्षा की ओर मिशन 2025’ के तहत आयोजन किया गया.

जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति छात्राओं को जागरुकता करना है. दरभा ब्लॉक के छात्रावासों में आयोजित कैरियर गाइडेंस व महिला शिक्षा की सेमीनार में कक्षा 6 वीं से 12 वीं कक्षा के विभिन्न वर्गों के छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. जहां आदिवासी युवा छात्र संगठन जिला बस्तर के पदाधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ के द्वारा छात्राओं को 10 वीं कक्षा के पश्चात आगे की पढ़ाई हेतु विषय चुनने और उच्च शिक्षा के विषयों और महिलाओं की सुरक्षा सहित छात्रवृत्ति की लाभ की भी जानकारी प्रदान किया गया. आदिवासी युवा छात्र संगठन जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बघेल ने कहा कि हमें अपने बस्तर अंचल के छात्र – छात्राओं को मार्गदर्शन करने के लिए यह सेमीनार आयोजित करने में गर्व है. उम्मीद है कि यह कार्यक्रम हमारे छात्रों को अपनी कैरियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मददगार साबित होंगे और आदिवासी युवा छात्र संगठन की विचार है कि शिक्षा को हर वर्ग तक पहुंचाने में प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed