जगदलपुर (नवीन कश्यप). एरिया डोमिनेशन पर निकले दो जवान नक्सलियों के द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आने की वजह से घायल हो गए है. घायल जवानों को बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

बस्तर आईजी सुंदरराज पी से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र के जैगुर ईलाके में डीआरजी के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने की नीयत से प्लांट किये गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में डीआरजी के दो जवान आ गए. जिसकी वजह से दोनों जवान घायल हो गए है. घटना के बाद साथी जवानों की मदद से दोनों घायल जवानों को बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. फिलहाल दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed