गनपत भारद्वाज, जगदलपुर– पुलिस ने एक बार फिर से शहर में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले तीन सट्टा खाईवालों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए इन तीनों खाईवालों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में कुछ लोग अन्य लोगों से रुपये लेकर मोबाइल फोन के जरिये ऑनलाइन सट्टा खिला रहे है. सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस ने शहर के अलग अलग जगहों से तीन संदिग्ध लोगों को धर दबोचा. इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ करते हुए उनके मोबाइल की जांच की. जांच के दौरान पुलिस को उनके मोबाइल फोन ऑनलाइन सट्टा खिलाने के सबूत मिल गए. कड़ी पूछताछ में सभी आरोपियों रवि पटनायक (47) निवासी अघनपुर, रामप्रसाद पटनायक निवासी वीर सावरकर वार्ड और रामेश्वर कुंभकार निवासी वीर सावरकर वार्ड ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जुर्म कबूल करते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन समेत 30 हजार रुपये नगद भी जब्त किया है. फिलहाल पुलिस ने छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.