जगदलपुर (गनपत भारद्वाज). पुलिस ने गांजे की सप्लाई करने वाले दो शातिर सप्लायर को आज रविवार को ओड़िसा राज्य के अलग अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है. आवश्यक कार्यवाही करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 10 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगरनार थाना क्षेत्र में दो युवक संदिग्ध सामान अपने बैग में रखकर रायपुर जाने वाली यात्री बस का इंतजार कर रहे है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दो युवकों की पहचान करते हुए उन्हें पकड़ लिया. तलाशी में पुलिस ने युवकों के बैग से 24 किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया. जिसकी कीमत 2 लाख 43 हजार रुपए से ज्यादा बताई गई है. कड़ी पूछताछ में आरोपी रोहित कटारिया और अजय निनामा दोनों निवासी मध्यप्रदेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके साथ ही आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें यह गांजा ओड़िसा से उत्तम सिंह नाम के एक युवक ने दिया है. आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद तीसरे आरोपी उत्तम सिंह की पतासाजी में जुट गई. इसी दौरान पुलिस को उत्तम सिंह के मोबाइल का लोकेशन ओड़िसा के पूरी में मिला. देर ना करते हुए पुलिस की तत्काल ही ओड़िसा के पूरी के लिए निकल गई. जहां से पुलिस ने उत्तम सिंह को धर दबोचा. पुलिस की पूछताछ में उत्तम सिंह ने उक्त गांजा ओड़िसा के ही बोरगांव निवासी छोटूराम गोंडा से खरीदकर रोहित और अजय को देना स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस ने उत्तम सिंह के साथ ही छोटूराम गोंडा को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया उत्तम सिंह ऐसे एक मामले में पहले भी जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 (ख) ii (ग) के तहत मामला के तहत कार्यवाही की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed