जगदलपुर. औचिक निरीक्षण के दौरान सरकारी अस्पताल की अव्यवस्था को देखकर आज शनिवार को बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नाराजगी जाहिर की है. नाराजगी जाहिर करते हुए सांसद ने तत्काल ही सम्बंधित अधिकारी को फटकार लगाते हुए जल्द व्यवस्था सुधार करने के निर्देश दिए है.

मिली जानकारी के अनुसार बस्तर सांसद महेश कश्यप आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने जिले के ग्राम पखनार पहुंचे हुए थे. कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सांसद पखनार में स्थित छात्रावास पहुंचे. यहां उन्होंने छात्रावास में रहने वाले छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी. इसके बाद सांसद ने छात्रों को जल्द ही उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया. छात्रावास के बाद सांसद सीधे पखनार के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे. यहां सांसद ने कुछ मरीज और उनके परिजनों से मुलाकात की. मरीज और उनके परिजनों ने सांसद को अस्पताल में फैली अव्यवस्था से अवगत कराया. शिकायत मिलने और अस्पताल में फैली अव्यवस्था को लेकर सांसद नाराज हो गए. नाराज सांसद ने तत्काल ही सम्बंधित अधिकारी को फ़ोन लगाकर फटकार लगाई. इसके साथ ही सांसद ने अस्पताल में फैली अव्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारी को दिए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed