सुकमा (नवीन कश्यप). साल 2025 के शुरुआत से ही सुकमा पुलिस को नक्सली पर लगातार सफलता मिल रही है. एक ओर नक्सल ऑपरेशन में माओवादियों को मार गिरा रहे हैं. दूसरी ओर माओवादी आत्मसर्पण सुकमा पुलिस के समक्ष कर रहे हैं. सुकमा जिले में आज 2 महिला सहित 09 ईनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. सरेंडर माओवादियों के उपर 43 लाख रुपये का ईनाम घोषित था.

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति और नक्सल उन्नमूलन के तहत लगातार कार्य किये जा रहे हैं. साथ ही नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकों में नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस आगे बढ़ रही है. और माओवादियों से सरेंडर करने की लगातार अपील भी की जा रही है. जिससे प्रभावित होकर आज 09 माओवादियों ने सरेंडर किया है. जिनके ऊपर कुल 43 लाख रुपये का ईनाम घोषित था. सरेंडर कराने में जिला बल कोंटा, DRG, नक्सल सेल और सीआरपीएफ 02, 223 की विशेष भूमिका रही. सभी ने सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सरेंडर किया है. सभी सरेंडर माओवादियों को 25-25 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि और कपड़े प्रदान किया गया. सभी सरेंडर माओवादी ज़िले में घटे विभिन्न नक्सल घटनाओं में शामिल रहे हैं.

सरेंडर माओवादियों की जानकारी –

01- रनसाय उर्फ मनोज उर्फ ओयाम बुस्का पिता स्व. कोसा (प्लाटून नंबर 24 का कमाण्डर/सीवायपीसीएम ईनामी 08 लाख) उम्र लगभग 34 वर्ष जाति मुरिया निवासी जोनागुड़ा पटेलपारा थाना जगरगुण्ड़ा, वर्तमान निवासी बेदरे पटेलपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा (छ0ग0) Ak-47 हथियार धारित.

02- प्रदीप उर्फ रव्वा राकेष पिता स्व. पाण्डू (पीएलजीए बटालियन नंबर 01 कम्पनी नंबर 01 प्लाटून नंबर 02 का सेक्षन ‘‘बी’’ का पार्टी सदस्य ईनामी 08 लाख) उम्र लगभग 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी मरकनगुडा थाना पामेड जिला बीजापुर (छ0ग0) 303 रायफल धारित.

03- कवासी सोना पिता मुडा (किस्टाराम एरिया कमेटी एम0आई0 इंचार्ज/एसीएम, ईनामी 05 लाख) उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी सल्लातोंगा थाना किस्टाराम जिला सुकमा, एसएलआर हथियार धारित.

04- नवीन उर्फ सोड़ी मंगा पिता भीमा (एओबी सीसीएम उदय का गार्ड कमाण्डर/पीपीसीएम, ईनामी 05 लाख) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी कन्हाईपाड़ थाना गोलापल्ली जिला सुकमा, Ak- 47 हथियार धारित.

05- मड़कम जोगा पिता स्व0 देवा (किस्टाराम एरिया कमाण्ड इनचीफ $ रक्षा षाखा अध्यक्ष/एसीएम, ईनामी 05 लाख) उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी टेटेमड़गू थाना किस्टाराम जिला सुकमा, SLR हथियार धारित.

06- मुचाकी देवा पिता स्व. गुड्डी (दक्षिण सब जोनल ब्यूरो टी.डी. टीम सदस्य/एसीएम ईनामी 05 लाख) उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोत्ताचेरू थाना भेजी जिला सुकमा, 12 बोर हथियार धारित.

07- महिला माड़वी सुक्की पिता स्व0 गुज्जा पति मड़कम जोगा (गोलापल्ली एलओएस डिप्टी कमांडर एवं मेडिकल टीम कमांडर ईनामी 03 लाख) उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोरेवाया थाना गोलापल्ली जिला सुकमा, 303 रायफल धारित.

08- महिला करतम वेल्ली पिता स्व. देवा पति मुचाकी देवा (गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय प्लाटून नंबर 12 की पार्टी सदस्या, ईनामी 02 लाख) उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी हन्ड्री थाना गंगालूर जिला बीजापुर, हाल मरकनगुड़ा, सिंगल शॉट हथियार धारित.

09- माड़वी राकेष पिता भीमा (पेद्दाबोड़केल एलओएस पार्टी सदस्य ईनामी 02 लाख) उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी करकनगुड़ा सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, सिंगल शॉट हथियार धारित.

सुकमा ASP अभिषेक वर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि लगातार सरेंडर कार्य ज़िले में जारी है. आज 9 ईनामी माओवादियों ने सरेंडर किया है. इनमें 1 DVC रैंक, 4 Acm रैंक और 4 पार्टी सदस्य है. इन पर कुल 43 लाख रुपये का ईनाम घोषित था. इनमें 2 दंपति भी हैं. आने वाले दिनों में नक्सली मोर्चे पर और भी सफलता मिलेगी. लगातार ज़िले के अंदरूनी इलाको में कैम्प स्थापित होने से माओवादी के भीतर बौखलाहट है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed