जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). आज बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश मनीष कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न शालाओं, छात्रावासों में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया.

बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं व्यवहार न्यायाधीश सुश्री अंकिता कश्यप द्वारा शहर के महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक शाला और नेहरू छात्रावास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर छात्र – छात्राओं को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया जाना बताते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चाई की राह पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया गया. छात्र – छात्राओं को “आज के बच्चे कल के भविष्य है” बताते हुए अनुशासन में रहने तथा अच्छी पढ़ाई कर अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित भी किया. साथ ही उपस्थित छात्र – छात्राओं को निशुल्क विधिक सेवा, मौलिक कर्तव्य, शिक्षा के अधिकार अधिनियम, सायबर क्राइम और बच्चों से सम्बंधित विधिक जानकारियां प्रदान की गई.

वहीं इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेंटियर्स संदीप द्वारा प्राथमिक शाला चिलकुटी में, यदुराम शार्दूल द्वारा बालक आश्रम बाघनपाल और एरण्डवाल में, सीताराम जैन एवं घनश्याम पैगड़ द्वारा हाई स्कूल गढ़िया में, शोभाराम द्वारा हायर सेकंडरी स्कूल कुरन्दी में, गुलाब द्वारा हाई स्कूल तुरपुरा में, नारायण कश्यप द्वारा माध्यमिक शाला चोलनार में, श्रीमती मीना ठाकुर द्वारा माध्यमिक शाला खोरखोसा और गुफनी में छात्र – छात्राओं के बीच विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें बाल श्रम, बाल तस्करी, पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित कानूनी जानकारियां दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed