जगदलपुर (नवीन कश्यप). बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने सुरक्षाबल के कैम्प को अपना निशाना बनाया है. सुरक्षाबल की जवाबी कार्यवाही के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए है. इस मामले की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है.
मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की शाम लगभग 6:30 – 7:00 बजे जगरगुंडा थाना क्षेत्र में स्थित एक सुरक्षाबल के कैम्प में नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया. नक्सलियों ने जवानों के कैम्प पर यूबीजीएल जैसे घातक हथियार से करीबन 15 से 20 राउंड फायरिंग किया है. हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्यवाही की. जवानों द्वारा जवाबी कार्यवाही को देखते हुए नक्सली घने जंगल और झाड़ियों की आड़ लेकर फरार हो गए. बताया गया है कि इस घटना में कैम्प में रहने वाले सभी जवान सुरक्षित है.