जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). शहर में अवैध नशीली दवाईयों का गोरखधंधा धंधा करने वाले एक फरार तस्कर को पुलिस ने 6 महीनों बाद आज गुरुवार को गिरफ्तार किया है. वहीं इस मामले में फरार एक और आरोपी की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है. इसी अवैध नशीली दवाओं के मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि बीते 6 फरवरी 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दलपत सागर रोड में स्थित हनुमान मंदिर के पास दो युवक अवैध नशीली दवाईयां बेचने की फिराक में है. सूचना मिलते ही पुलिस ने दो आरोपियों प्रतीक ठाकुर (22) निवासी गीदम रोड, विवेक दास मानिकपुरी (22) निवासी बहादुरगुड़ा को धर दबोचा था. दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 3205 नग अवैध नशीली दवाईयों का जखीरा बरामद किया था. जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपये आंकी गई थी. आवश्यक कार्यवाही करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था. वहीं इस मामले में फरार दो अन्य आरोपी अंकित मिश्रा और संतोष यादव की पतासाजी में जुटी हुई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अंकित मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है. कड़ी पूछताछ में आरोपी अंकित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इसके साथ ही इसी मामले में शामिल संतोष यादव की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी. जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *