जगदलपुर. शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र में बीते कल बुधवार की दोपहर एक कार में सवार कुछ युवकों ने एक ऑटो ड्राइवर की पिटाई कर दी है. इस पिटाई की वजह से ऑटो ड्राइवर के शरीर में चोटें लगी है. जिसके बाद ऑटो ड्राइवर ने कार सवार युवकों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है.

मिली जानकारी के अनुसार परपा निवासी एक ऑटो ड्राइवर अपनी ऑटो में सवार होकर शहर से परपा की तरफ जा रहा था. इसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार सीजी 17 केवाय 0216 का चालक लापरवाहीपूर्वक अपनी कार चलाते हुए विपरीत दिशा से आ रहा था. कार से टकराने से बचने के लिए ऑटो ड्राइवर ने अपनी ऑटो को साइड करना चाहा. जिसकी वजह से ऑटो डिवाइडर से टकरा गई. वहीं कार भी डिवाइडर से टकराने से बच गई. इसके बाद कार में सवार चालक और कुछ युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए ऑटो ड्राइवर की पिटाई कर दी. जिसकी वजह से ऑटो ड्राइवर घायल हो गया. घटना के बाद ऑटो ड्राइवर ने इस मामले को लेकर बोधघाट थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed