सुनील कश्यप, सुकमा- नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में नक्सली मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बल के जवानों को एक बड़ी सफलता मिली है. जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह- नई शुरुआत) व छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आज 3 ईनामी सहित 33 माओवादियों ने नक्सलवाद से तौबा कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है.

सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए लगातार अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा बल के नए कैंप स्थापित किए जा रहे हैं. नए कैंप के खुलने से क्षेत्र में विकास तेजी से हो रहा है. अंदरूनी क्षेत्र के ग्रामीण पुलिस से हमेशा से ही दूरी बनाए रखती थी. लेकिन कैंप के जरिए सुरक्षा बल के जवान उनके नजदीक पहुंचकर उनकी समस्याओं का भी समाधान करने में जुटे हुए हैं. बीते दिनों अति नक्सल प्रभावित कहे जाने वाले डब्बामरका व तोंडामरका नवीन कैंप स्थापित किया गया. हर कैंप स्थापना के तीसरे ही दिन पुलिस का प्रभाव क्षेत्र में दिखने लगा. जिसको देखते हुए पुलिस ने नवीन कैंप डब्बा मरका में जनदर्शन शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए. जिन्हें सीआरपीएफ के डॉक्टरों की टीम के द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और दवाइयां भी दी गई. और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आवश्यक उपाय और सावधानियां भी बताई गई. इसके अलावा अंदरूनी क्षेत्रों में कैंप खुलने से होने वाली सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी ग्रामीणों को दिया गया. यही कारण है कि अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच पाकर तीन इनामी नक्सली सहित 33 नक्सलियों ने नक्सल विचारधारा को त्याग कर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर आत्मसमर्पण किया. आत्मा समर्पित सभी नक्सली किस्ताराम थाना क्षेत्र में गठित विभिन्न नक्सल गतिविधियों में शामिल रहे हैं. सभी आत्मा समर्पित नक्सली को शासन की पुनर्वास नीति के तहत जल्द ही सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा.

समर्पित नक्सलियों की सूची-

1- दिरदो मुड़ा- DAKMS अध्यक्ष- 1 लाख रुपये ईनामी
2- हिड़मा- CNM अध्यक्ष- 1 लाख रुपये ईनामी
3- वंजाम हिड़मा- मिलिशिया कमांडर- 1 लाख रुपये ईनामी
4- वेट्टी भीमा- DAKMS सदस्य
5- माड़वी हूँगी- KAMS सदस्या
6- वेट्टी हिड़मा- GRD कमांडर
7- वंजाम हड़मा- GRD सदस्य
8- वेट्टी गंगा- GRD सदस्य
9- वेट्टी जोगा- मिलिशिया सदस्य
10-माड़वी मुक्का, मिलिशिया सदस्य
11-दूधी देवा- मिलिशिया सदस्य
12-माड़वी नंदा- मिलिशिया सदस्य
13- कलमू हिड़मा- मिलिशिया सदस्य
14- मड़कम सुक्का- मिलिशिया सदस्य
15- वंजाम मासे- CNM सदस्य
16-माड़वी मुड़े- CNM सदस्य
17- दूधी बीड़े- CNM सदस्य
18- वेट्टी भीमे- CNM सदस्य
19- वेट्टी हिड़मा- मिलिशिया सदस्य
20- दिरदो जोगा- जंगल कमेटी सदस्य
21- वेट्टी हड़मा- मिलिशिया सदस्य
22- दिरदो हड़मा- CNM सदस्य
23- वेट्टी रामा- मिलिशिया सदस्य
24- माड़वी हिड़मा- मिलिशिया सदस्य
25- ओयाम लखमा – मिलिशिया सदस्य
26- मड़कम लखमा- मिलिशिया सदस्य
27- वेट्टी मुया- CNM सदस्य
28- ओयाम सुक्का- मिलिशिया सदस्य
29- मड़कम देवा- मिलिशिया सदस्य
30- वेट्टी लच्छु- मिलिशिया सदस्य
31- पोड़ियम देवा- मिलिशिया सदस्य
32- दूधी गंगा- GRD मिलिशिया सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed