जगदलपुर. बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर में आज मंगलवार की सुबह सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल को संभाग के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में पश्चिम बस्तर डिवीज़न के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही डीआरजी और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम को तत्काल ही मौके पर के लिए रवाना किया गया. मौके पर पहुंचते ही नक्सलियों ने जवानों को देख लिया. इसके बाद नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी अपना मोर्चा संभाल लिया. मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी जवाबी कार्यवाही करना शुरू किया. इस जबरदस्त मुठभेड़ में जवानों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया है. सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल से मारे गए सभी 9 नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है. इसके साथ ही जवानों ने मौके पर से भारी मात्रा में नक्सलियों के एसएलआर बंदूक, 303 रायफल, 315 बोर रायफल हथियार सहित नक्सल सामान भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि जवानों और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed