जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). जिले में आज बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने पुलिस के नए इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर एसपी आफिस से रवाना किया. यह इंटरसेप्टर वाहन विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है.

एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि पुलिस हेडक्वार्टर द्वारा आबंटित इस इंटरसेप्टर वाहन में 360 डिग्री निगरानी के लिए सर्विलेंस कैमरे लगे हुए है. इस वाहन में स्पीड रडार गन लगा हुआ है जो 500 मीटर दूर से आ रही गाड़ी की ओवर स्पीड को पकड़ सकती है. वाहन में ब्रीथ एनलाइजर लगा हुआ है. जिससे नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की जा सकती है. प्रकाश तीव्रता मापने के लिए यंत्र लगा हुआ है जिसकी मदद से गाड़ी में लगवाए गए हाई पावर लाइट को मापा जा सकेगा. इसके अलावा इस वाहन में लगे आधुनिक तकनीक से गाड़ियों में लगे ब्लैक फ़िल्म, ग्लास पारदर्शिता यंत्र, ध्वनि मापक यंत्र जिससे डीजे या गाड़ियों में लगे प्रेशर हॉर्न या मॉडिफाइड साइलेंसर के साउंड लेवल की जांच की जा सकेगी. वहीं जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखने की नजर से यह इंटरसेप्टर वाहन उपयोगी होगा. इस कार्यक्रम के दौरान बस्तर एसपी के साथ एएसपी महेश्वर नाग, ट्रैफिक डीएसपी संतोष जैन, डीएसपी नासिर बाठी, डीएसपी अपूर्वा क्षत्रिय, डीएसपी दीपमाला कुर्रे, ट्रैफिक इंचार्ज अभिजीत सिंह भदौरिया तथा ट्रैफिक पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed